टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरूबैंड के पास हुआ
हादसा युवक की मौत
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरूबैंड के पास बृहस्पतिवार शाम एक वाहन खाई में लुढ़क गया। हादसे में चालक की मौत हो गई।
जिला आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 15 मई की शाम को चंपावत की ओर आ रहा एक वाहन (DL1 LAM 824) NH पर अमरूबैंड के पास खाई में लुढ़क गया। वाहन में चालक अकेला था। ्
आननफानन में चालक आदेश (33) पुत्र सुरेश निवासी करवालपुर दिल्ली को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क कर रही है। कल 16 मई को पोस्टमार्टम होगा। वाहन दुर्घटना की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

More Stories
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का देहरादून में प्रदर्शन चंपावत से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी आंदोलन में हुए शामिल
पानी की टंकी साफ करते समय महिला को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर मौत