June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने 68.57 करोड़ रुपये की जिला योजना का किया अनुमोदन पिछ्ले वर्ष की तुलना में 10.22 करोड़ रुपये की बढ़त

प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने किया चंपावत की जिला योजना का
अनुमोदन

68.57 करोड़ रुपये की होगी चम्पावत की जिला योजना विभागीय अधिकारियों को दिए तय समय में काम पूरा करने के
निर्देश
चंपावत/बनबसा। चंपावत की इस बार की जिला योजना 68.57 करोड़ रुपये की होगी। बनबसा NHPC अतिथि गृह सभागार में 15 मई को प्रदेश की कैबिनेट मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने जिला योजना का अनुमोदन किया। उन्होंने अधिकारियों को तय समय पर निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इस बार की जिला योजना की रकम पिछले वर्ष के मुकाबले 17.50% (10.22 करोड़ रुपये) अधिक है।

जिला योजना में 33 विभागों की योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। इनमें कृषि, पशुपालन, मत्स्य, सिंचाई, स्वास्थ्य, पर्यटन, शिक्षा, खेल, पेयजल, बाल विकास, लोनिवि आदि प्रमुख विभाग शामिल हैं रहे। प्रस्तावों में स्वरोजगार, पूंजीगत निर्माण और अधूरे कार्यों को पूरा करने को प्राथमिकता दी गई है। DM नवनीत पांडे ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के सुझाव और जनहित को देखते हुए निर्माण कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। प्रभारी मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शेयर करे

You may have missed