उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के कपिल वर्मा बने शाखा अध्यक्ष
लोहाघाट। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की लोहाघाट शाखा के चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान शाखा अध्यक्ष कपिल वर्मा को चुना गया सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए।
शुक्रवार को रोडवेज डिपो कार्यालय लोहाघाट में चुनाव अधिकारी पूरन राम और चन्द्रशेखर पांडेय की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। जिसमें कपिल वर्मा शाखा अध्यक्ष, गणेश राम और तरुण रावल उपाध्यक्ष, मंत्री मधुसूदन जोशी, संयुक्त मंत्री मनोज सिंह और रमेश कुमार शर्मा, संगठन मंत्री हरीश भट्ट, कोषाध्यक्ष आरिफ अहमद, लेखा परीक्षक ललित मोहन, प्रचार मंत्री गोपाल गिरी, कार्यालय सचिव सुरेन्द्र कुमार को निर्विरोध चुना गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपानीयता की शपथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करने का भरोसा दिया। इस मौके पर जगदीश चन्द्र जोशी, गुरुवचन सिंह, आशु, प्रकाश जोशी, पंकज शर्मा, नितेश भट्ट,उमेद सिंह, पुरुषोत्तम जोशी, जीवानंद भट्ट, नवीन जोशी, चन्द्र बल्लभ जोशी,अनिल जोशी,हुकुम चन्द आदि मौजूद रहे।

More Stories
15 साल की उम्र में शादी, 7 साल तक पति ने बनाया बंधक… जनसुनवाई में छलका चंपावत की बेटी का दर्द
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि