टनकपुर और बनबसा में शराब की दुकानों में चुनावों के दौरान राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं को टोकन लेकर शराब देना ठेका संचालकों को महंगा पड़ गया। दोनों बड़े राजनीतिक दलों द्वारा शराब की दुकानों में पर्ची देकर शराब बांटी जा रही है।
एसडीएम ने फिलहाल टनकपुर और बनबसा में शराब की दो दुकानें सीज कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस और प्रशासन की टीम ने विधान सभा चुनाव को देखते हुए पहले बनबसा और फिर टनकपुर में शराब के ठेके पर छापा मारा।
इस दौरान एसडीएम हिमांशु कफल्टिया और सीओ अविनाश वर्मा को कई अनियमितताएं मिली हैं। एसडीएम कलल्टिया ने बताया कि कुछ राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं को शराब की इन दुकानों से टोकन लेकर शराब दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि मौके पर जाकर देखने के बाद मिली अनियमितताओं पर कार्रवाई की गई है।
एसडीएम ने बताया कि टनकपुर और बनबसा की दो शराब की दुकानों को सीज कर दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई के बाद इस पर जुर्माना लगाया जाएगा। एसडीएम की कार्रवाई के बाद राजैनतिक दलों के कार्यकर्ताओं में खलबली मची हुई है। टीम में आबकारी निरीक्षक के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।बनबसा में बुधवार को प्रशासन और पुलिस की टीम ने शराब की दुकानों पर छापा मारा।

More Stories
जिले के भ्रमण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
भव्य कलश यात्रा के साथ ऋषेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू
उपकेंद्रों के 391 पद बहाल करने व पदोन्नत वेतनमान की मांग, फार्मासिस्ट संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन