…
पूर्णागिरि क्षेत्र के सेलागाड़ के जंगल से बरामद
चंपावत/टनकपुर। पूर्णागिरि क्षेत्र के सेलागाड़ के जंगल में एक अज्ञात
व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव करीब एक महीने पुराना बताया जा रहा है।
शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को शिनाख्त के लिए टनकपुर उप
जिला अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया गया है।
शव मिलने की जानकारी के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम मौके पर
पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। अलबत्ता शव की शिनाख्त नहीं हो
सकी है। भैरव मंदिर के सहायक उप निरीक्षक कपूर पाल ने बताया कि शव एक माह
पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष के आसपास की लग रही
हे। दो बड़े पत्थरों के बीच शव का कंकाल बैठी हुई हालत में मिला है।

More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक