बूम रेंज के नघान वन क्षेत्र में एक मादा हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले के बूम रेंज के नघान वन क्षेत्र में एक मादा हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन वन विभाग को अंदेशा है कि आपसी संघर्ष में हथिनी की मौत हुई है। मौके पर पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया गया है।
चंपावत वन प्रभाग के बूम के वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन के मुताबिक गश्त पर निकले वन कर्मियों को मादा हाथी नघान वन क्षेत्र में नाले से सटे जंगल में बेहोश हाल में मिली। गश्त टीम ने वन अफसरों को फोन पर इसकी जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग के अफसर और स्थानीय लोग मौके पर गए। पशु चिकित्साधिकारी विजयपाल प्रजापति और चल्थी पशु केंद्र की चिकित्सक प्रीति बिष्ट ने हथिनी को मृत घोषित किया। जानकारी मिलने पर विभागीय अधिकारियों की टीम ने मौका मुआयना किया है। हथिनी की उम्र करीब 15 साल बताई गई है। वन विभाग ने हालात को देखते हुए आपसी संघर्ष में मादा हाथी की मौत हो सकती है। हथिनी के शरीर पर हल्की चोट के निशान भी मिले हैं।

More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक