चंपावत विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपना नामांकन कराया उसके बाद वह पत्रकारों से रूबरू हुए जिसमें उन्होंने अपने विकास कार्यों को गिनाया। इस दौरान उन्होंने ठीक 5 साल पहले दिए चंपावत को स्विजरलैंड बनाये जाने वाले बयान जो कि आजकल सोशल मीडिया में
काफी वायरल हो रहा है उस पर सफाई देते हुए कहा कि चंपावत अपने आप में स्विजरलैंड है उन्होंने चंपावत में कुर्म सरोवर डिप्टेश्वर झील स्वीकृत कराई है चंपावत में बड़ी चाय फैक्ट्री लगने जा रही है।
कैलाश गहतोड़ी पर भाजपा ने दूसरी बार दांव लगाया है। विधायक गहतोड़ी जहां अपनी तमाम विकास कार्य गिना रहे हैं वही कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल उनके सारे दावों को झूठा करार दे रहे हैं उनका कहना है निवर्तमान विधायक गहतोड़ी उनके कार्यकाल में स्वीकृत हुई योजनाओं को भी पूरा नहीं करा पाए चाहे वो क्वैरेला लिफ्ट परियोजना हो या तल्लादेश में मंच उप तहसील चंपावत जिला अस्पताल को बेस चिकित्सालय बनाना।

More Stories
वन पंचायत झिरखुनी के सरपंच चुने गए राजेश जोशी
‘आई लव चंपावत’ कहकर सीएम धामी ने दिए सियासी संकेत, 113 ग्राम पंचायतों को 10-10 लाख देने की घोषणा
टनकपुर में 1.104 किलो अफीम के साथ मामी-भांजा गिरफ्तार