चंपावत/लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे ग्राम पंचायत पासम के तोक सुल्ला निवासी नितेश चंद्र की पेड़ की चपेट में आने से मौत के मामले में डीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस हादसे में घायल दूसरे बालक को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है।
बुधवार पांच फरवरी की शाम घर के आंगन में खेल रहे नौ वर्षीय नितेश चंद्र पुत्र नारायण चंद्र की रौंसाल-मटियानी मोटर मार्ग से गिरे चीड़ के पेड़ के गिल्टे की चपेट में आकर मौत हो गई थी जबकि 10 वर्षीय मनोज चंद्र पुत्र हयात चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे लोहाघाट और चंपावत में उपचार करने के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
सुल्ला के पासम में पेड़ के गिल्टे की चपेट में आने से बच्चे की मौत मामले की डीएफओ और एसडीएम करेंगे जांच

More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी