June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन का अधिवेशन संपन्न… केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा सरकारी विद्यालयों में पढ़े बच्चे कर रहे देश का नाम रोशन

-केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन
अधिवेशन को किया संबोधित

चंपावत। स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के जिला स्तरीय त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शिक्षा उन्नयन गोष्ठी के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया। उन्होंने शैक्षिक उन्नयन में शिक्षकों के योगदान की सराहना की। कहा कि आज सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चे देश विदेश में अपना परचम लहरा रहें हैं। उन्होंने विद्यालयों में संसाधनों की आवश्यकता पर बल देते हुए अपनी और से विद्यालयों को फर्नीचर देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में मौजूद विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने शिक्षकों की भूमिका को अहम बताते हुए शिक्षकों से शिक्षा के साथ साथ नशा मुक्ति अभियान चलाने का भी अनुरोध किया। जिला अध्यक्ष गोविंद बोहरा ने सभी का स्वागत करते हुए प्रत्येक विद्यार्थी हेतु फर्नीचर उपलब्ध कराने और शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। शैक्षिक गोष्ठी में बंशीधर थ्वाल और देवी दत्त जोशी ने नई शिक्षा नीति और शैक्षिक गुणवत्ता हेतु विद्यालयों में संसाधनों और मानकानुसार शिक्षकों को आवश्यक बताया। संचालन कैलाश सिंह फत्र्याल ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह माहरा, पूर्व विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, चम्पावत की पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी मान सिंह, बीईओ घनश्याम भट्ट, दीपक ओली, योगेश मेहता, सुभाष बगौली, राजू गड़कोटी, सचिन जोशी, चांद बोहरा, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश अधिकारी, मंत्री इंदुवर जोशी, मिनिस्ट्रीयल एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष नगेंद्र जोशी, कविराज मौनी, अमर सिंह कोटियाल, बागेश्वर के जिला अध्यक्ष दीपक रावत, नवीन मिश्रा, धन नाथ गोस्वामी, राजेन्द्र सिंह भैसोड़ा, सुरेश उप्रेती, दिनेश सिंह, ह्रदयेश चौहान, ओमकार सिंह,
जीवन ओली, रुद्र सिंह बोहरा, राम प्रसाद कालाकोटी, पान सिंह चमलेगी आदि मौजूद रहे।

शेयर करे