June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डायट में 21 महिलाएं व बालिकाएं हुई सम्मानित।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डायट में 21 महिलाएं व बालिकाएं हुई सम्मानित।

लोहाघाट। डायट लोहाघाट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद की 10 उत्कृष्ट शिक्षिकाओं,6 एसएमसी अध्यक्ष और 4 बालिकाओं को उनके द्वारा शिक्षा जगत के लिए किए उल्लेखनीय कार्यों हेतु सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य दिनेश सिंह खेतवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को महिलाओं और बालिकाओं हेतु एक प्रेरणाप्रद प्रयास बताया। कार्यक्रम में सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट और डीईओ बेसिक मानसिंह द्वारा भी सम्मानित होने वाली महिलाओं को शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ कमल गहतोड़ी ने बताया कि इस अवसर पर तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांति देवी सार्की और शांभवी मुरारी, शिक्षिका स्वाति टम्टा,ऋचा राय, प्रियंका जोशी,प्रेमा ठाकुर, दीपा पाण्डेय,प्रियंवदा चौहान,खिलावती गोस्वामी,दीपा टम्टा,रूचि पाठक,एसएमसी अध्यक्ष रेखा जोशी,कलावती देवी,विमला देवी,कमला देवी और विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त बालिकाओं निशा रावत,सोनी बोहरा,सौम्या और प्रीति को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की समस्त छात्राओं व डाइट महिला स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। एपीएफ फाउंडेशन के विवेक पंत द्वारा महिला दिवस पर आधारित प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता अरुण तलनिया,शिवराज तड़ागी,मनोज भाकुनी, दीपक सोराडी,नवीन उपाध्याय,योगिता पंत, प्रकाश चन्द्र उपाध्याय, मंजू मेहता एवं समस्त डीएलएड प्रशिक्षुओं ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

फोटो – तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांभवी मुरारी को सम्मानित करते डॉ गहतोड़ी।

शेयर करे