April 24, 2025

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

दधि लूटो नंद के लाल प्यारे मोहनिया…लोहाघाट में 13वें होली रंग महोत्सव का भव्य आगाज

Featured Video Play Icon

चंपावत। लोहाघाट में
हुआ होली रंग महोत्सव का भव्य आगाज चम्पावत। नगर लोहाघाट में श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की ओर से 13 वें होली रंग महोत्सव का भव्य आगाज हो गया है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्र के होल्यारों की टीम ने रामलीला मैदान में एकत्र होकर कुमाऊनी खड़ी होली का गायन किया।
रविवार को रामलीला मैदान में श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता में होली रंग महोत्सव का शुभारंभ विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने किया। उन्होंने कहा कि रंग महोत्सव में विभिन्न होल्यारों की टीम और दर्शकों ने नशा मुक्ति का संदेश दिया है। यह रामलीला कमेटी की बडी कामयाबी है।
विशिष्ट अतिथि अद्वैत आश्रम मायावती के स्वामी शुद्धिदानंद महाराज और नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा रहे। इस दौरान सबसे पहले रामलीला कमेटी की होली दधि लूटो नंद के लाल प्यारे मोहनिया…… गायन किया । इसके बाद बिशंग के होल्यारों ने लौटादो तुम उनकी सिया, रधुवर से बैर करो न पिया के बाद होली एंव डॉक्यूमेंट्री निर्माण होली समिति के गोपाल मनराल और देवेन्द्र ओली के नेतृत्व में सुन बालम अब होने लगी हो, अब तो छयल होली होने लगी है और मेरो री मन मोहन ललना मधुबन से कब आओगे….. फोर्ती होली कमेटी की ओर से लक्ष्मी जोशी, चन्द्रा बगौली के नेतृत्व में महिलाओं ने सुमिरौ सीता राम भया कोई हीरा जनम ना पाओगे और बंशी शबद सुनादे कन्हैया झोड़े का गायन किया। होली दल तीन गांव सुंई के राजेश चौबे और भुवन चौबे के नेतृत्व पर दध लूटो नंद के लाल, प्यारे मोहनियां, थाकुड़ थय्या थाकुड़ थय्या होता वृदावन में और मेरे बृज में बूढा लिखा है, झोड़े का गायन किया। अंतिम दिन पर ठाड़ाढुंगा कचहरी वार्ड की महिलाओं में मीना ढेक और दीपा मेहता के नेतृत्व में मेरी नैय्या पार लगाए, गंगा सागर में और राम रसिया श्याम सुंदरा, बंशी बज्यूना तुही छै ला झोड़े की मनमोहन प्रस्तुति दी। संचालन नरेश राय ने किया। इस मौके पर नगर व्यापार मंडल मनीष जुकरिया, गोविंद बोहरा, प्रहलाद सिंह मेहता, नवीन मुरारी, कविराज मौनी,अमर कोटियाल, प्रकाश राय, श्याम ढेक, मुकेश साह, आनंद पुजारी, दीपक सुतेड़ी, संजय फर्त्याल, दीप जोशी, दिनेश सुतेड़ी,गणेश खर्कवाल, राजू गड़कोटी, सचिन जोशी, जगदीश जोशी,सुभाष बगौली, हरगोविंद बोहरा, राजू पुनेठा, उमेश खर्कवाल, भीम दत्त बगौली, अमित साह, जीवन कलौनी,मयंक पुनेठा, रेखा पुजारी, रेनू गड़कोटी, सुमन जोशी, सुधा खर्कवाल, मुन्नी खड़ायत, माया ढेक, कंचन ढेक, टीका देव खर्कवाल, आदि मौजूद रहे।

शेयर करे