September 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग में सिन्याड़ी के पास टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस पलटी बाल बाल बचे यात्री

Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सिन्याड़ी के समीप टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम के पिथौरागढ़ डिपो की एक बस सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसी तरह यात्रियों को बस से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हादसे में यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। यूके07पीए-3201 नंबर बस काफी पुरानी है। रोडवेज एजीएम टनकपुर नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया है कि बस का ब्रेक फेल हो गया था जिसे चालक नियंत्रित नहीं कर पाया। जिसके चलते हादसा हुआ है। उन्होंने कहा बस में 25 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी बस से पिथौरागढ़ भेजा जा रहा है। बस में कोई तकनीकी कमी नहीं थी।

शेयर करे