October 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी पूरन फर्त्याल और खुशाल अधिकारी ने कराया नामांकन एक दूसरे पर जमकर बोला हमला देखें वीडियो

Dukan Ad
Dukan Ad

एक बार फिर बीजेपी से – निवर्तमान विधायक पूरन फर्त्याल और कांग्रेस से खुशाल सिंह अधिकारी हैं आमने सामने

चंपावत जिले की लोहाघाट विधानसभा से बीजेपी से निवर्तमान विधायक पूर्ण फर्त्याल और कांग्रेस से खुशाल सिंह अधिकारी ने नामांकन करा दिया है कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए नामांकन में संख्या  बहुत कम रही।
बीजेपी से पूरन फर्त्याल लोहाघाट विधानसभा से दो बार के विधायक रहे हैं इस बार उन्हें भाजपा ने तीसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया है पूरन फर्त्याल अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं पूर्व में त्रिवेंद्र सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री की सरकार में वह अपने सरकार के कार्यों पर ही प्रश्न चिन्ह लगा चुके हैं जिसके लिए पार्टी ने उनका जवाब तलब भी किया था। इस बार पूरन फर्त्याल को बीजेपी ने हैट्रिक लगाने का मौका दिया है विधायक फर्त्याल के समर्थक इस बार विधायक नहीं मंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह कांग्रेस पार्टी से अपनी ताल ठोक रहे हैं इस बार कांग्रेस ने उन्हें दूसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया है पिछले विधानसभा चुनाव में वह मात्र 834 वोटों के अंतर से निवर्तमान विधायक पूरन फर्त्याल से नजदीकी मुकाबले में हार गए थे।खुशाल सिंह अधिकारी भी इस बार अपनी पुरानी हार का बदला लेने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार लोहाघाट की जनता उन्हें जरूर विधानसभा भेजेगी

शेयर करे