June 8, 2025

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लोहाघाट में होली रंग महोत्सव में 8 टीमें करेंगी प्रतिभाग 9 और 10 मार्च को होगा आयोजन

होली रंग महोत्सव में क्षेत्र की 8 टीमें प्रतिभाग करेंगी
लोहाघाट। लोहाघाट में आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध 13 वें होली रंग महोत्सव के आयोजन को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के होली संयोजकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान होली टीमों को दिशा निर्देश दिए गए।
रविवार को रामलीला मैदान में श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता पर बैठक हुई। बैठक में बताया कि इस बार 9 और 10 मार्च को होली रंग महोत्सव होगा। रंग महोत्सव में कुल आठ टीम प्रतिभाग करेंगी। जिसमें रामलीला कमेटी की टीम के बाद बाहर से आने वाली फोर्ती महिला, कलीगांव महिला, डैंसली महिला, ठाड़ाढुंगा महिला, बिसज्यूला पुरष, सुंई पऊ पुरूष, खेतीखान पुरूष और तीन गांव सुंई पुरूष टीमें अपना प्रदर्शन करेंगी। होली की ड्रेस अनिवार्य होगी। एक टीम में कम से कम 40 होल्यार होंगे। रंग महोत्सव पूर्ण नशा मुक्त होगा।जलपान की व्यवस्था व्यापार मंडल करेगा और पुरस्कार की व्यवस्था नगर पालिका लोहाघाट और नकद पुरस्कार सी हॉक ग्रुप के चेयरमैन नरेन्द्र लडवाल करेंगे। संचालन प्रकाश राय और श्याम ढेक ने किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, प्रहलाद सिंह मेहता, नवीन मुरारी, भूपाल सिंह मेहता, मुकेश साह, कैलाश बगौली, भैरव राय, जगदीश जोशी, नरेश राय, ईश्वरी लाल साह, दिनेश सुतेड़ी, गोपाल मनराल, चन्द्रशेखर बगौली, राजेश चौबे, सचिन जोशी,दीपक सुतेड़ी, जीवन गहतोड़ी, महेश सुतेड़ी, डीडी पांडेय, सुभाष बगौली, गोविंद बोहरा, शिवराज सिंह, राजू गड़कोटी, आनंद पुजारी, जीवन कलौनी, दीप जोशी, विनोद गोरखा, संजय फर्त्याल, जगदीश खर्कवाल, हिमांशु ओली, नजर अहमद, पप्पू वर्मा, सुशीला बोहरा, दीपा मेहता, सुनीता मेहता, गंगा जोशी, सोनम माहरा, रेखा बिष्ट, पुष्पा बिष्ट, रेखा देउपा, कुंती देवी, विमला देवी, लक्ष्मी जोशी, चंदा बगौली आदि मौजूद रहीं।
फोटो…
परिचय। लोहाघाट में होली रंग महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

शेयर करे