चंपावत। मादली सरस्वती शिशु मंदिर मादली का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
चंपावत मादली के सरस्वती शिशु मंदिर मादली के शनिवार को हुए वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सतीश चंद्र पांडेय ने कहा कि शिशु मंदिर में भैय्या-बहिनों को शिक्षा के साथ अच्छे और जिम्मेदार नागरिक बनने के बीज रोपित किए जाते है।
चंपावत के खंड शिक्षाधिकारी राधेश्याम खर्कवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के साथ समाज में सांस्कृति चेतना भी पैदा कर रहा है।
वार्षिकोत्सव में भैय्या-बहिनों ने सोशल मीडिया की लत और उसके दुष्प्रभाव को बताने वाले नाटक सहित कई बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। शिशु मंदिर के प्रबंधक बची सिंह पुजारी, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष हेमंत चौधरी प्रधानाचार्य हीराबल्लभ उप्रेती, नवीन चंद्र पांडेय, शंकर दत्त भट्ट, मीना, सीमा, रेनू पांडेय, दीपा, ममता, आरती के अलावा तमाम अभिभावकों ने कार्यक्रम में सहयोग दिया।

More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी