April 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे सहित 9 सभासदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, डीएम ने दिलाई शपथ

चम्पावत। चम्पावत नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेमा पांडेय और सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। शुक्रवार को जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने स्थानीय गोरल चौड़ मैदान स्थित वन पंचायत सभागार में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया।

जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे सहित नवनिर्वाचित सभी 9 वार्डों के विजयी सभासदों प्रेमा चिलकोटी छतार वार्ड, मणिप्रभा तिवारी तल्ली मादली वार्ड, दिनेश बरदोला मल्ली मादली वार्ड, गौरव कलौनी कनलगांव वार्ड, रोहित बिष्ट गोरल चौड़ वार्ड, गीता अधिकारी जूप वार्ड, बबीता प्रहरी नागनाथ वार्ड, पूजा वर्मा बालेश्वर वार्ड व नंदन सिंह तड़ागी भैरवा वार्ड को उनके पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही उन्हें उनके बेहतर कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मैं आशा करता हूं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आदर्श जनपद की परिकल्पना को साकार करने के लिए नवनिर्वाचित बोर्ड अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएगा।

शेयर करे