टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन के पास सीमेंट से भरा टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त सीमेंट लेकर पिथौरागढ़ जा रहा था टिप्पर
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंपावत से करीब 13 किलोमीटर दूर धौन के पास एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पिथौरागढ़ जा रहा सीमेंट से भरा टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। चालक को मामूली चोट आई है।
अलबत्ता बड़ा नुकसान बच गया। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक टिप्पर (uk05 ca 7778) टनकपुर से 400 कट्टे सीमेंट लेकर पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था। चंपावत से करीब 13 किलोमीटर दूर धौन के शिव मंदिर के पास चढ़ाई में 2 फरवरी की रात करीब 1 बजे अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टिप्पर में अकेला चालक रवि मेहता निवासी ग्यारह देवी पिथौरागढ़ था। जिसको मामूली चोट आई हुई है।

More Stories
उत्तराखंड में 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले,
भैया दूज पर मां भगवती मंदिर परिसर में सजा बग्वाली मेला, लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ सीमांत गांव
एनडीए में 14वीं रैंक हासिल करने वाली शीतल मेहता को घर पहुंचकर जिलाधिकारी ने किया सम्मानित