July 30, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

बमनपुरी के भूमिया मंदिर में धूमधाम से हुआ पीपल व बरगद का विवाह 

बनबसा में बमनपुरी के भूमिया मंदिर में हुआ अनोखा वैवाहिक कार्यक्रम 
समारोह पूर्वक परिणय सूत्र में बंधे पीपल व बरगद के पेड़
 –
चंपावत/बनबसा। बमनपुरी गांव के प्रसिद्ध भूमिया मंदिर में एक अनोखा विवाह देखने को मिला यहां मंदिर में सुंदरकांड पाठ, महिला संगीत एवं मेंहदी कार्यक्रम के साथ विधि विधान से बरगद और पीपल के पेड़ों का विवाह किया गया। विवाह कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नगर के विभिन्न मार्गों में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में ढोल दमूं वादक एवं छोलिया नृतक भी शामिल हुए।
              रविवार को बसंत पंचमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में वधु पक्ष (पीपल) की ओर से जीवन सिंह नेगी, भावना नेगी और वर पक्ष (बरगद) की ओर से भुवन भट्ट, रेखा भट्ट ने लग्न की प्रक्रिया पूरी की। वैवाहिक कार्यक्रम पुरोहित दया किशन पंत ने सम्पन्न कराया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। वैवाहिक कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में ग्राम प्रधान प्रशासक भावना नेगी, मंदिर समिति अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी, तारा भट्ट, मोहन चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र जोशी, दिनेश जोशी, केशव जोशी, कमला शर्मा, लीला सजवान, विमला सजवान,
जनक जोशी, दीपू रौतेला, त्रिलोचन जोशी, हरीश जोशी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश पंत, गीता नेगी, गीता पंत, पार्वती बिष्ट आदि ने सहयोग किया। विवाह के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 
शेयर करे

You may have missed