चंपावत।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने चंपावत जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता की इस दौरान उन्होंने कहा कि
पवर्तीय क्षेत्रों का लगातार राज्य में विकास तेजी से हो रहा है। राज्य में नेशनल गेम्स होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब से राज्य की कमान संभाली है तब से पहाड़ी जिलों का तेजी से विकास हो रहा है जिसमें चंपावत पिथौरागढ़-अल्मोड़ा में इसका असर दिखने लगा है। चंपावत की जनता भाग्यशाली है कि सीएम यहां के विधायक हैं। विज्ञान सेंटर, ट्रिपल आईटी, शारदा कॉरिडोर, गोल्ज्यू कॉरिडोर ऐसे कई बड़े काम है जो भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़ गिरीश जोशी, गोविंद सामंत, हेमंत जोशी आदि मौजूद रहे।
सीएम धामी के कार्यकाल में पहाड़ी जिलों का तेजी से हो रहा विकास… भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी

More Stories
तेंदुए से भिड़कर पिता की जान बचाने वाली वीर बेटी किरण पांडेय को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
देवीधार में आस्था का सैलाब, तीन गांवों की देवी रथ यात्राओं ने की मंदिर की परिक्रमा हजारों श्रद्धालुओं ने मां भगवती और महाकाली के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
एक माह अग्निवीर की ट्रेनिंग कर चुका युवक स्मैक तस्करी में गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस ने एक करोड़ की हेरोइन के साथ दो को दबोचा