April 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को 3.28 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया

चंपावत।

पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु सभी थाना कोटवालियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे । इसी क्रम में टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत सालवनी जंगल से अभियुक्त शरीफ पुत्र शफीक निवासी वार्ड न.-03 टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र-42 वर्ष के कब्जे से 3.28 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। थाना टनकपुर में धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट बनाम शरीफ पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में राकेश कठायत उपनिरीक्षक थाना टनकपुर, हे.का.कमल कुमार,नासिर थाना टनकपुर शामिल रहे। इससे पूर्व भी आरोपी एनडीपीएस सहित विभिन्न मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

शेयर करे