नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन व मतदाताओं को धनराशि का प्रलोभन देने वाला अभियुक्त थाना बनबसा पुलिस की गिरफ्त में
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत के आदेशानुसार, श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय टनकपुर के निर्देशन मे नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को भयमुक्त, शान्तिपूर्वक व सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज दिनांक-23.01.2025 को थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण मय पुलिस टीम द्वारा नगर निकाय सामान्य निर्वाचन मतदान के दौरान थाना हाजा क्षेत्रान्तर्गत मेन मार्केट रेलवे लाईन बनबसा पर एक व्यक्ति नाम विनोद कुमार उप्रेती पुत्र स्व० जय दत्त उप्रेती निवासी मेन मार्केट, थाना-बनबसा, जनपद-चम्पावत उम्र 60 वर्ष द्वारा मतदान केन्द्र पूर्णागिरी इण्टर कालेज भजनपुर बनबसा से करीब 150 मीटर की दूरी पर अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करवाने व अपने प्रत्याशी को जीताने के लिए प्रलोभन के तौर पर मतदाताओं की भीड एकत्रित कर धनराशि वितरित की जा रही थी। जिसे मुखबिर की सूचना पर मौके पर मेन मार्केट रेलवे लाईन बनबसा से समय-10.35 बजे नगदी 5200/ रुपये जिसमें 200 का 01 नोट व 100 रु0 के 50 नोट बरामद जब्त कर गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने व मतदाताओं को पैसों का प्रलोभन देने का अपराध कारित किया गया है। उक्त सम्बन्ध में थाना बनबसा पर मुकदमा FIRNO-09/2025 U/S 170/173/174/223 (क) भारतीय न्याय संहिता बनाम विनोद कुमार उप्रेती पंजीकृत किया गया है।
बरामद माल का विवरण अभि० के कब्जे से नगदी 5200/- रु० बरामद होना
1- पुलिस टीम – श
लक्ष्मण सिंह जगवाण (थानाध्यक्ष) थाना-बनबसा जनपद चम्पावत
2- हे0का0 05 धीरेन्द्र सिंह थाना-बनबसा जनपद चम्पावत
3- हे0का0 107 नरेन्द्र सिंह थाना-बनबसा जनपद चम्पावत
4- हे0का0 16 स०पु० दिनेश सयाना पुलिस लाईन जनपद चम्पावत
5- का0 63 ना०पु० गिरीश गहतोडी थाना-बनबसा जनपद चम्पावत
6- का0 16 ना०पु० जगदीश कन्याल थाना-बनबसा जनपद चम्पावत
7- का0 110 मदन सिंह थाना बनबसा जनपद चम्पावत
शामिल रहे।

More Stories
कांग्रेस विधायक अधिकारी के बयान के बाद पाटी चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष पद पर जीतने वाले नारायण लाल बोले— मैं सीएम धामी का सेवक
पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा हारी पर जीत गए पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल
नवगठित नगर पंचायत पाटी से चारों वार्डों में परिणाम घोषित शांति देवी, बबलू पाटनी,नवल ने जीत दर्ज की