June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

निकाय चुनाव को लेकर सभी वार्डों में भाजपा बनाएगी वार्ड प्रभारी

चंपावत/टनकपुर। नगर निकाय चुनावों की तारीखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन भाजपा ने इन चुनावों को लेकर कमर कस ली है। लोहाघाट के बाद 12 दिसंबर को चंपावत और टनकपुर में भाजपा की बैठक में नगर निकाय चुनाव को फतह करने की रणनीति तय की गई। चंपावत जिला कार्यालय में भाजपा के चंपावत नगर निकाय प्रभारी एसएसजे विश्वविद्यालय कैंपस के निदेशक डॉ. नवीन भट्ट ने संगठन के प्रति समर्पण और ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया। कहा कि जिस भी कार्यकर्ता को पार्टी अधिकृत प्रत्याशी बनाएगी, उसके लिए पूरी ताकत से काम करना होगा। डॉ. भट्ट ने कहा कि चंपावत नगर के सभी 9 वार्डों के प्रभारियों के नाम पर चर्चा हुई। इन नामों को अध्यक्ष के अनुमोदनों के बाद सार्वजनिक नहीं किया गया है। मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा की अध्यक्षता में हुए बैठक में जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, श्याम नारायण पांडेय, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, प्रकाश पांडेय, शंकर सिंह खाती, गंगा खाती, मणिप्रभा तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, निवर्तमान सभासद नंदन सिंह तड़ागी, लोकेश पुनेठा, विकास शाह आदि मौजूद थे।

वहीं टनकपुर नगर क्षेत्र के प्रभारी और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामपाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा की। मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर की अध्यक्षता और महामंत्री शशांक गोयल के संचालन में हुई बैठक में नगर के सभी 11 वार्डों में प्रभारी के लिए नामों पर मंत्रणा की गई। बैठक में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा, पूर्व चेयरमैन हर्षवर्धन रावत, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप चंद्र पाठक, रोहिताश अग्रवाल, नारायण सिंह महरा, वन निगम सदस्य हरीश भट्ट, जिला मंत्री मानबहादुर पाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अमजद हुसैन, गिरीश गहतोड़ी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि प्रजापति, सौरभ सुकुमार राय, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता यादव, मधु, निशा वर्मा, बबीता गोस्वामी, मुकेश जोशी, लोकेश मौनी, गिरीश गहतोड़ी, वीरेंद्र च आदि मौजूद रहे।

शेयर करे