April 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

खनन विभाग की कार्रवाई से सबक लेते हुए चल्थी पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त दो डंपर सीज किए

चंपावत। चल्थी क्षेत्र में कुछ दिन पहले खनन विभाग द्वारा अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए दो डंपरों के 35-35 हजार के चालान किए थे। चल्थी चौकी पुलिस पर भी अवैध खनन को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। खनन विभाग की कार्यवाही से सबक लेते हुए चौकी चल्थी, कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन करने वाले 2 डंपर चीज के हैं तथा वैधानिक कार्यवाही के लिए उपजिलाधिकारी चम्पावत को रिपोर्ट प्रेषित की है।
एसपी अजय गणपति केनिर्देश पर जिले में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में
28 नवंबर को चौकी चल्थी, कोतवाली चंपावत* क्षेत्र अंतर्गत कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से खनन करने की सूचना प्राप्त होने पर उ.नि. निर्मल सिंह लटवाल, चौकी प्रभारी चल्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी चल्थी क्षेत्र अंतर्गत छापेमारी अभियान चलाया गया ।

अभियान के दौरान अवैध रूप से खनन कर रहे 02 डंपरो- UK03CA-1889 तथा UK03CA-1990 को अवैध खनन करने हुए पकड़े जाने पर दोनों वाहनों को सीज किया गया है। इस संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट उपजिलाधिकारी चंपावत को भी भेजी है।

शेयर करे