September 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चूका में एंग्लिंग बीट संचालित कर रही महिला मंगल दल ने एंगुलर पर संरक्षित महाशीर मछली को मारने का लगाया आरोप

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। चुका एंग्लिंग बीट के अंतर्गत एक एंगुलर पर संरक्षित प्रजाति की मछली महाशीर
मछली को मारने का आरोप लगा है। इसकी शिकायत एंग्लिंग बीट को संचालित कर रही काली गूंठ महिला मंगल की महिलाओं ने वन क्षेत्राधिकारी बूम से की है। शिकायती पत्र में बताया गया की 9 नवंबर को आसिफ राजा खान नामक एक व्यक्ति ने एंग्लिंग करने का परमिट लिया था। परमिट लेने के बाद वह अपने कुछ साथियों के साथ एंग्लिंग कर रहा था । एंग्लिंग करने के बाद एक वीडियो प्रकाश में आया जिसमें एंगलर आसिफ राजा द्वारा महाशीर मछली को पकड़ने के बाद उसे बुरी तरह घायल कर नदी में नहीं छोड़ा गया है और मारा गया है। उन्होंने वन क्षेत्राधिकार से सुसंगत धाराओं में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है साथ ही थाना प्रभारी ठुलीगाढ़ को भी प्रतिलिपि की है।

Mahila Mangal Dal, which is running the angling beat in Chuka, accused the anglers of killing the protected Mahaseer fish

शेयर करे