चंपावत। जिला पंचायत परिसर से जिला पंचायत सदस्य सरिता बोहरा भूप्पी महर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिले में जटायु (कूड़ा वाहन) से जिला पंचायत कूड़ा उठान का काम करेगा। जिलाा पंचायतअध्यक्ष ज्योति राय और उपाध्य एल एम कुंवर ने बतायाा की आधुनिक रूप से विकसित 35 लाख के वाहन से कूड़ा तेजी की साथ एकत्र किया जा सकेगा। यह वाहन वैक्यूम क्लीनर की तरह काम करेगा । आधुनिक तरीके से कूड़ा उठाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका अधिकांश प्रयोग किया जाएगा। प्रत्येक जिले की जिला पंचायत को यह मिला है। इस दौरान जिला वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजय उप्रेती, मनमोहन सिंह बोहरा, अभियंता अनिल रावत, जेई संतोष भट्ट, राजेश जोशी, तुलसी भट्ट आदि मौजूद रहे।

More Stories
हृदयगति रुकने से नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन
शिक्षा और समाजसेवा के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय को मिला 462वां चरखा सम्मान
राम सिंह कैड़ा 396 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार