September 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

एप्पल मैन भीम सिंह महर को सीएम धामी से मिला प्रगतिशील कृषक सम्मान

Dukan Ad
Dukan Ad

एप्पल मैन भीम सिंह को मिला प्रगतिशील कृषक सम्मान
चंपावत। पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित 116 वे अखिल भारतीय किसान मेले में चंपावत मुख्यालय मौनपोखरी के काश्तकार भीम सिंह महर को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रगतिशील कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया है। उनके स्थान पर यह पुरस्कार लोहाघाट पंतनगर कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉक्टर दीपाली पांडे ने प्राप्त किया है।

पंतनगर कृषि अनुसंधान केंद्र में आज बुधवार को समारोह के दौरान भीम सिंह महर को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। डॉ दीपाली ने बताया कि चंपावत जिले से चयन समिति ने भीम सिंह महर का चयन किया था। उनका नाम पुरस्कार के लिए भेजा गया।
भीम सिंह महर द्वारा सेब की खेती की जा रही है। साथ ही नर्सरी लगाई गई है जिसमें विभिन्न प्रजाति के सेब,अखरोट, पुलम आदि के पेड़ लगाए गए हैं। कम संसाधनों में उन्होंने बहुत ही कम समय में सेब का बेहतरीन बगीचा तैयार किया है । जिलाधिकारी नवनीत पांडे जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडे भी भीम सिंह के कार्यों की सराहना कर चुके हैं।
इस दौरान कार्यक्रम में डॉक्टर सचिन पंत, डॉक्टर राकेश,उमाशंकर दिवाकर, वीरेंद्र सिंह धौनी आदि शामिल रहे।

शेयर करे