चंपावत। व्यापारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि नगर पालिका द्वारा निर्मित पार्किंग स्थल शांत बाजार और जीआईसी चौक से काफी दूर हैं । उनकी दुकान में खरीदारी के लिए आ रहे ग्राहकों के वाहनों के पुलिस द्वारा चालान काटे जा रहे हैं।
पार्किंग स्थल न होने से ग्राहक नहीं आ रहे हैं त्योहारी सीजन में उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सीएम धामी द्वारा बस अड्डे में पूर्व में ही मल्टी स्टोरी पार्किंग प्रस्तावित है। उन्होंने बस स्टेशन में पार्किंग सुविधा प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका और व्यापार संघ द्वारा भी सहयोग नहीं किया जा रहा। इस दौरान 50 से अधिक व्यापारियों द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन सौंपने वालों में राज्य आंदोलनकारी मंदीप ढेक, नीरज वर्मा, जीवन जोशी, अंकुर राय, नवीन सुतेड़ी, मोहित, अमित सिंह देव, मोहन तड़ागी आदि शामिल रहे।

More Stories
सफाई कर्मचारियों के वेतन, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर आयोग के उपाध्यक्ष ने की समीक्षा
लोहाघाट क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार की तैयारी, तीन स्थानों पर खेल मैदान और दो जगह बनेंगे मिनी स्टेडियम
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, सात खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे