बुधवार की रात को काकड़ , बाराकोट और पम्दा गांवों में देवी जागरण हुआ। बृहस्पतिवार दोपहर बाद काकड़ और बाराकोट से देवी रथों ने लड़ीधुरा मंदिर की ओर प्रस्थान किया। दुर्गम खड़ी चढ़ाई पार करते हुए काकड गांव से पहला देवीरथ 2:35 बजे लड़ीधूरा मंदिर पहुंचा। 3:15 बजे बाराकोट से दूसरा देवीरथ लंबी कठिन दूरी पार कर लड़ीधुरा मंदिर पहुंचा।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी, जगदीश अधिकारी, कृष्ण सिंह अधिकारी, प्रकाश अधिकारी, राजेश अधिकारी, लोकमान अधिकारी, दुर्गेश जोशी, नवीन जोशी, रितेश वर्मा, नंदाबल्लभ बगौली आदि ने सभी का स्वागत किया।


More Stories
विधायक के कमीशन के आरोपों को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने खारिज किया
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत