June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

रामलीला के मंचन में वानर बने दो कैदी फरार, पुलिस की 10 टीमें खोज रही

हरिद्वार। हरिद्वार की रोशनबाद जेल से दो कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है । खबर है कि वहां रामलीला का आयोजन किया गया था। जेल के कैदियों ने ही रामलीला में अलग-अलग किरदारों का रोल निभाया।इसी दौरान वानर बने दो कैदी मौका देखकर जेल की बाउंड्री फांदकर भाग निकले।

घटना शुक्रवार, 11 अक्टूबर की है. हर साल की तरह इस बार भी जेल में रामलीला का प्रोग्राम रखा गया। जेल प्रशासन के सारे कर्मचारी प्रोग्राम में लगे हुए थे। इस दौरान जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक बनाने का काम भी चल रहा था। खबर है कि शुक्रवार रात सीता माता की खोज के बहाने दोनों कैदी दीवार फांदकर भाग गए। वहां मौजूद सीढ़ी के सहारे ही दोनों कैदी दीवार फांदकर भागे।
फरार हुए कैदियों की पहचान रुड़की के रहने वाले पंकज और उत्तर प्रदेश में गोंडा के रहने वाले रामकुमार के तौर पर हुई है। पंकज मर्डर केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।वहीं रामकुमार किडनौपिंग के केस में जेल में था। दोनों कैदियों के फरार होने के बाद जेल प्रशासन और जिल प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

शेयर करे