April 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत टनकपुर एनएच में 24 और 25 सितंबर को वाहनों के संचालक पर प्रतिबंध

डीएम ने दिए वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध के आदेश इन दो दिनों में तीन शिफ्ट में होगा सड़क की मरम्मत का काम

चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टनकपुर से चंपावत के बीच वाहनों का संचालन अगले दो दिनों तक नहीं हो सकेगा। जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि 24 सितंबर और 25 सितंबर को दो दिन तक किसी भी तरह के (हल्के या भारी वाहन) वाहनों का दिनभर संचालन नहीं होगा। इस अवधि में दिनरात काम कर सड़क से मलबा हटाने से लेकर सड़क की विभिन्न खामियों को दूर किया जाएगा। 25 सितंबर के बाद सड़क के हालात को देखते हुए वाहनों के संचालन पर निर्णय लिया जाएगा।

एनएच पर चंपावत से 20 किलोमीटर दूर स्वांला में भारी बारिश के बाद 12 सितंबर से अक्सर सड़क बंद रही। ऐसा एक भी दिन नहीं रहा, जब पूरे दिनभर सड़क वाहनों के आवागमन के लिए खुली। भारी वाहनों के संचालन को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। अलबत्ता अब प्रशासन के इस आदेश के बाद सड़क की खराब स्थिति को सुधार करने के लिए अधिक समय मिल जाएगा।

लोनिवि के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोहाघाट के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार का कहना है कि स्वांला से मलबे को हटाने के लिए कुल 4 मशीनें लगाई गई हैं। पहाड़ी से बीच-बीच में पत्थर व मलबा आने से रोड खोलने में मुश्किल आने के साथ ही काम करने में कई तरह के खतरे आ रहे हैं।

शेयर करे