June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत फुलवाड़ी मेथॉडिस्ट चर्च के पादरी सुरेंद्र सिंह का निधन

 चंपावत मुख्यालय के एकमात्र चर्च के पादरी सुरेंद्र सिंह  मृदु स्वभाव और सामाजिक कार्यों में पर चढ़कर भाग लेते थे दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

चंपावत। चंपावत फुलवाड़ी मेथॉडिस्ट गिरजाघर के पादरी सुरेंद्र सिंह का निधन हो गया। एकाएक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चंपावत जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया गया कि ह्वदयगति रूकने से उनकी मौत हुई है। 70 वर्षीय पादरी सुरेंद्र सिंह के निधन पर धार्मिक और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने शोक जताया है।

चंपावत फुलवाड़ी मेथॉडिस्ट चर्च के लंबे समय तक पादरी रहे सुरेंद्र सिंह अपने अच्छे व्यवहार और सामाजिक कार्यों में भागीदारी के चलते खासे लोकप्रिय थे। आज 19 सितंबर अपरान्ह तीन बजे फुलवाड़ी में उनकी अंत्येष्टि होगी।

शेयर करे