लोहाघाट नगर के ठाड़ाढुंगा में वार्ड की निवर्तमान सभासद मीना ढेक के भवन में देवदार का एक विशालकाय पेड़ गिर गया पेड़ गिरने से उनके भवन को भारी नुकसान पहुंचा है तथा भवन में रहने वाले लोग बाल बाल बच गए पेड़ गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है जिस कारण विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई है ।
वहीं सूचना पर अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंच गई और पेड़ को हटाने का कार्य कर रही है।
खतरे बने देवदार के पेड़ों को काटने की मांग
घटनास्थल के पास ही एक सूखा देवदार के पेड़ और हरे पेड़ से भी खतरा बना हुआ है । स्थानीय बलवंत सिंह देउपा, कुलदीप सिंह, दीपा जोशी, कुशल सिंह धौनी, कुलदीप उप्रेती, प्रेमलाल साह, सुभाष पांडे,सुंदरलाल साह आदि ने दोनों पेड़ों को शीघ्र काटने की मांग की। लोगों ने बताया कि वनविभाग को पूर्व में भी पेड़ों को काटने को लेकर आग्रह किया था लेकिन अभी तक पेड़ नहीं काटे। पेड़ गिरने से लोग दहशत में हैं।



More Stories
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का देहरादून में प्रदर्शन चंपावत से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी आंदोलन में हुए शामिल
पानी की टंकी साफ करते समय महिला को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर मौत