लोहाघाट में पांच साल की मासूम के साथ चचेरे दादा ने रिश्ते को शर्मशार किया
लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के एक गांव में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सगे चचेरे दादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार लोहाघाट ब्लाक के एक गांव में रिश्ते के सगे दादा ने अपनी पांच वर्षीय मासूम पोती के साथ दुष्कर्म किया है। मासूम ने जब अपनी मां को जब अपने चचेरे दादा की इन काली करतूत के बारे मे बताया तो मां के पैर तले जमीन खिसक गई। रविवार को मासूम की मां लोहाघाट थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया मासूम बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चचेरे दादा के खिलाफ बीएनएस 65 (2) व पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच पंचेश्वर कोतवाली एसआई पिंकी धामी को सौंपी गई है। पुलिस मासूम का मेडिकल करवा रही है।

More Stories
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
खबर का असर… डीएम के निर्देश पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में फेंके 250 पौधों का रोपण किया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला