चंपावत। चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खुल गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग तीन स्थानों पर भारी मलबा आने के कारण बंद हो गया था । आज सोमवार को शाम 6:30 बजे यातायात सुचारू हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन अभी भी कई स्थानों पर पहाड़ी से मलबा गिर रहा है जिला प्रशासन ने जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।

More Stories
जर्जर पंचायत भवनों के निर्माण की मांग, ग्राम प्रधान ने पंचायती राज मंत्री को भेजा पत्र
टिपनटॉप में कार-कैंटर की आमने-सामने टक्कर, दो घायल रेफर
घाट-पनार मार्ग हादसे में मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता