चंपावत।
बनबसा क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ में फंसे लोगों के लिए देवदूत बनी चंपावत पुलिस थाना बनबसा पुलिस, एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की टीमों द्वारा बाढ़ में फंसे 165 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया एसपी अजय गणपति पुलिस अधीक्षकजनपद चम्पावत* के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चंपावत/ टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत में आपदा/दुर्घटना के दौरान त्वरित कार्यवाही करते हुए लोगों की सहायता किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में विगत दिनों से जनपद चंपावत में हो रही भारी बारिश के कारण थाना बनबसा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचपकरिया एवं देवीपुरा में भारी जल भराव/बाढ़ होने के कारण लोग घरों में फंस गए थे। सूचना मिलते ही एसडीएम आकाश जोशी, शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर* के नेतृत्व में थाना बनबसा पुलिस, एसडीआरएफ तथा एनडीआरफ टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर बाढ़ में फंसे 165 लोगों को सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाया गया।

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल