October 30, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सुल्ला और पडासौंसेरा में भवन मलबे में दबा,सेलपेड़ू गांव में दो गाय मलबे में दबी

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट। भारी बारिश से बाराकोट और लोहाघाट में कई जगह नुकसान हो गया है। कहीं मार्ग बंद है तो कही पर भवन मलबे में दब गए और सेलपेड़ू गांव में तो दो गायों की मौत हो गई है।
रविवार को भी सुबह से लगातार बारिश के चलते गल्लागांव-देवलीमाफी मार्ग नहीं खोला जा सका। लोगों को पैदल आवाजाही के लिए मजबूर होना पड़ा। इसी मार्ग में स्थित जीआईसी डोबाभागू की सुरक्षा दीवार ढह गई, जिससे स्कूल को खतरा पैदा हो गया। इसके साथ ही डोबाभागू में पूर्णानंद तिवारी की गौशाला और तड़ीगांव में रतन राम की गौशाला खतरे की जद में आ गई है। क्षेत्र के जागरुक युवा मनोज तिवारी, ग्राम प्रधान हेमा तिवारी, जगदीश तिवारी, राधिका देवी, उमेश तिवारी आदि ने प्रशासन से सड़क खोलने और नुकसान का जायजा लेने के लिए स्थलीय निरीक्षण की मांग उठाई है।
—————————————————————-
सुल्ला में भवन मलबे में दबा, सेलपेड़ू में दो गायों की मौत
लोहाघाट। बारिश से विकास खंड लोहाघाट के सुल्ला गांव में चार भवन खतरे की जद में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिलोक सिंह ने बताया कि भारी बारिश से दशरथ राम के भवन का एक हिस्सा मलबे में दब गया है। इसके साथ ही जोगा राम के भवन में दरारें आने से खतरे में आ गया है। सुरेश राम की झोपड़ी में पानी और अर्जुन सिंह की गोशाला ध्वस्त हो गई है। ग्राम प्रधान ने बताया कि पीड़ित परिवारों ने अन्यत्र शरण ली है। उन्होंने बताया कि गांव की पेयजल लाइन भी ध्वस्त हो गई है। करीब तीन साल पहले भी सुल्ला गांव में आपाद के दौरान मलबे में दबकर चार लोगों की जान चली गई थी। इधर मचपीपल में भी हीरा देवी के घर और शौचालय खतरे की जद में आ गए हैं।
….
पाड़ासोंसेरा में आवासीय भवन जमींदोज
विकास खंड बाराकोट में बाड़ासौंसेरा में भारी बारिश के कारण आवासीय भवन हुआ जमीदोज। पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों के यहां शरण ली। लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग उठाई।
रविवार दोपहर में पाड़ासौंसेरा भारी बारिश के कारण बसंत सिंह पुत्र नारायण का आवासीय भवन जमींदोज हो गया। भवन के अंदर रखा सारा सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया है। गनीमत रही कि भवन ध्वस्त होते समय अंदर कोई नहीं था। बसंत सिंह ने बताया कि भवन ध्वस्त होते समय बच्चे निमत्रंण में गए थे और पत्नी धास काटने के लिए वह स्वयं जानवरों को लेकर जंगल की ओर गए थे। भवन में लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों के यहां शरण ली है। लोगों ने भवन गिरने की सूचना राजस्व उपनिरीक्ष को दे दी है। गांव के प्रहलाद सिंह अधिकारी, कृष्णा अधिकारी, उमेश सिंह अधिकारी, नारायण सिंह अधिकारी, दिनेश नाथ गोस्वामी आदि ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई।

शेयर करे