दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया वर्ष
2021 में बरामद हुई की थी आरोपी से 3.100 किग्रा चरस
चम्पावत। चरस तस्करी के एक दोषी को विशेष सत्र न्यायाधीश ने 15 साल की सजा सुनाई है। आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर दो साल की अतिरिक्त सजा होगी। दोषी से वर्ष 2021 में 3.100 किग्रा चरस बरामद की गई थी।
विशेष सत्र न्यायाधीश अनुज संगल ने चरस तस्करी के दोषी को 15 साल की सजा सुनाई है। मिली जानकारी के मुताबिक लोहाघाट थाने में तैनात एसआई हरीश कर्णकरायत गांव में कड़ाई मंदिर के पास नियमित चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मान सिंह करायत निवासी कर्णकरायत की तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 3.100 किग्रा चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ लोहाघाट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश ने दोषी को 15 साल की सजा और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना नहीं देने पर दो साल अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दोषी घटना के बाद से ही जेल में बंद है। जेल में बिताया समय सजा में समाहित किया जाएगा। अभियोजन पक्ष की ओर से डीजीसी विद्याधर जोशी ने पैरवी की।

More Stories
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
खबर का असर… डीएम के निर्देश पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में फेंके 250 पौधों का रोपण किया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला