बगैर सत्यापन के किराएदार को रखने पर भवन स्वामी का 10 हजार का चालान
लोहाघाट। थाना पुलिस लोहाघाट ने बगैर सत्यापन के किराएदार को रखने पर प्रेमनगर पाटन में एक भवन स्वामी का 10 हजार रुपये का चालान किया।
बुधवार को लोहाघाट के थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि प्रेमनगर पाटन में मोहन चन्द्र जोशी ने एक नेपाल मूल के दंपत्ति को किराए में कमरा दिया था। नेपाली मूल के किराएदार ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। जिसकी सूचना पुलिस थाने में आई। थाना निरीक्षक ने बताया कि मौके पर जाकर पता किया तो भवन स्वामी ने बगैर सत्यापन के किराएदार को रखा था। जिस पर भवन स्वामी का 10 हजार रुपये का चालान कर दिया। थाना निरीक्षक ने बताया कि बगैर सत्यापन के किराएदारों को रखना गैर कानूनी है। बाहरी व्यक्ति अन्य क्षेत्रों में अपराध करके अपनी पहिचान छुपाने के लिए किराए में रहते हैं, उनकी पहिचान उजागर करनी जरुरी है। उन्होंने बताया कि नगर और आसपास के क्षेत्रों में बगैर सत्यापन के कई बाहरी व्यक्तियों को किराए पर रखा गया है। ऐसे भवन स्वामियों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल