October 29, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू : खुशाल अधिकारी

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट। शहर लोहाघाट में लोगों की वर्षो पुरानी सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की मांग धरातल में आने की आास बढ गई है। शासन ने योजना को जल्द पूरा करवाने के लिए प्रथम चरण में डीपीआर बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं।
शूक्रवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने बताया कि जब सीएम लोहाघाट में पहली बार आए थे तो उन्होंने लोहाघाट में पेयजल की समस्या को प्रमुख रुप से उठाते हुए कहा कि उनकी पहली और मुख्य मांग सरयू लिफ्ट पेयजल योजना है। जिसमें सीएम ने उनकी मांग को ज्ल्द पूरा करने के लिए घोषणा की थी। अब प्रथम चरण में सरयू लिफ्ट योजना का विस्तृत सर्वेक्षण प्राक्कलन यानी डीपीआर बनाने के लिए उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एंव निर्माण निगम ने टेंडर जारी कर दिए हैं। विधायक अधिकारी के अनुसार सीएम ने अधिकारियों को समय पर डीपीआर बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए है। जिससे कि योजना के लिए जल्द धनराशि मंजूर हो और योजना का निर्माण कार्य शुरू हो सके। विधायक ने इसके लिए जनता की ओर से सीएम धामी का आभार जताया है। विधायक ने बताया कि सरयू लिफ्ट पेजयल योजना के धरातल पर आने से शहर लोहाघाट के साथ करीब 14 से अधिक ग्राम पंचायतों को फायदा मिलेगा। विधायक के प्रयास पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ भट्ट, नवीन मुरारी, कविराज मौनी, शैलेंद्र राय, जितेन्द्र साह, चांद बोहरा, नवीन जोशी, प्रकाश माहरा, भुवन चौबे आदि कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

शेयर करे