September 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सुराकोट भगवती मंदिर में शिव महापुराण कथा का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

Dukan Ad
Dukan Ad

सुराकोट भगवती मंदिर में आज श्री शिव महापुराण पुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ।
दोपहर बाद शुरू हुई कथा में व्यास मानस रत्न प्राप्त प्रकाश कृष्ण शास्त्री जी द्वारा श्री शिव महापुराण का विस्तृत वर्णन बताते हुए कहा कि इस पुराण का संबंध शैव मत से माना जाता है। इसमें भगवान शिव को प्रसन्न करने की पूजा विधियों और ज्ञान से भरे आख्यान भी सम्मिलित हैं। हिंदू धर्म में भगवान शिव त्रिदेवों में से एक हैं और इन्हें संहार का देवता भी माना जाता है। भगवान शिव को महेश, महाकाल, नीलकंठ, रुद्र आदि नामों से भी पुकारा जाता है। श्री शिव महापुराण के दौरान मुख्य यजमान सुंदर नाथ एवं पुरोहित ललित मोहन बगौली सतीश भट्ट ललित शर्मा एवं गणेश दत्त जोशी रहे।
कथा श्रवण में रावलगांव, सिमलटुकड़ा, पाड़ासोसेरा, इंद्रपुरी, लोहाश्री, सूरी आदि की जनता पहुंच रही है.
कथा के सफल संचालन में भुवन नाथ, पुष्कर नाथ, दिनेश नाथ, हरीश नाथ, कैलाश नाथ, सुन्दर नाथ, दयाल नाथ, गंगा नाथ आदि सहयोग कर रहे हैं ।

शेयर करे