October 28, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

गोविंद वर्मा की पहल पर टूटा रास्ता फिर से बहाल हुआ

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट। स्टेशन बाजार में गोरखानगर को जोड़ने वाले रास्ते मे कई दिन से टूटी हुई पटाल को निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की पहल पर फिर से लगाया गया। जिससे लोगों को सुविधा मिलने लगी।
बुधवार को स्टेशन बाज़ार में नेहा इलेक्ट्रॉनिक हाउस के सामने खड़ी गली में कई दिनों से पटाल टूट गयी थी। जिससे गली के रास्ते गोरखानगर और खड़ी गली में जाने वालों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा था। इसके साथ ही कई लोग चोटिल भी हो गए। ऐसे में लोगों ने निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा से पटाल को लेकर समस्या साझा की। वर्मा ने लोगों की समस्या को देखते हुए पालिका के सहयोग से नई पटाल लगा दी है। लोगों ने समस्या के समाधान पर वर्मा का आभार जताया। इस मौके पर जगदीश भट्ट,निखिल फर्त्याल, संदीप बाल्मीकि,प्रमोद महर,सुमित गड़कोटी,सुरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करे

You may have missed