September 9, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लोहाघाट में अंधड़ और तेज बारिश से भवनों और गोशाल में गिरे पेड़, भारी नुकसान

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट। लोहाघाट क्षेत्र में आए भारी अंधड़ और बारिश के चलते कई स्थानों में पेड़ गिरने से भारी नुकसान हो गया है। अचानक आई बारिश से लोगों ने भागकर जान बचाई।
बुधवार शाम को अचानक अंधड़ के साथ तेज बारिश आने से जीवन अस्त व्यस्त हो गया। अंधड़ के चलते रोडवेज स्टेशन के पास देवदार का एक भारी भरकम पेड़ नगर पालिका की ओर से बनाई गई मीट मंडी की दुकान और पर्यावरण मित्र हेड हरचरन के मकान में गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से हरचरन की बाइक दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि अंधड़ के वक्त परिवार के लोग मकान के अंदर थे जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गई। इधर खेतीखान का रोड में एक मकान के ऊपर, कोलीढेक पुल के पास बसन्त चौबे और दिनेश पंत की गौशाला के ऊपर पेड़ गिरने से गोशाला ध्वस्त हो गई। उन्होंने बमुश्किल मवेशियों को बचाया। हिटलर मार्केट एसएसबी कैंप के पास पिकअप वाहन के ऊपर एक पेड़ गिर गया। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पिथौरागढ में रहने वाले महेश सुतेड़ी ने बताया कि अंधड़ से उनके भवन के उपर भी पेड़ों की शाखाएं उड़कर आई। अग्निशमन अधिकारी चंदन राम ने बताया कि अंधड़ से जगह-जगह से पेड़ गिरने की सूचनाए मिल रही हैं। पेड़ों का निस्तारण के लिए अलग-अलग टीम में मौके को रवाना हो गई है।

शेयर करे