चंपावत। लोहाघाट नगर में विगत कई दिनों से जल संस्थान की पेय जल लाइनों में गंदा पानी आ रहा है । ग्रामीणों की शिकायत पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष और सभासदों ने पेजल स्रोत और टैंकों का निरीक्षण किया। जहां से पानी लिफ्ट होता है वहां का निरीक्षण किया गया और पाया गया कि मुख्य तीनों टैंकों के साथ-साथ जहां से पानी लिफ्ट होता है वहां भी काफी गंदगी के ढेर है । पेय जल टैंक में जूते चप्पल, कीड़े,मकोड़े,मेंढक गंदगी तैर रही थी। गोविंद वर्मा ने कहा कि नगर में अगर साफ पानी नहीं मिला तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जल संस्थान, जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान निवर्तमान सभासद भुवन बहादुर,दीपक शाह, राज किशोर शाह, नवीन नाथ गोस्वामी, दीपा गोस्वामी, मीना ढेक, बिना कनौजिया,क्षेत्र पंचायत सदस्य धोनी सीलिंग दीपक नाथ गोस्वामी शामिल रहे।


More Stories
प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ₹76.91 करोड़ की जिला योजना को दी मंजूरी, कृषि, सड़क और रोजगार पर फोकस
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया, 20वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट ने सांसद एवं पूर्व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन सौंप कर पत्रकार दीपक फुलेरा पर दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग की