June 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

डीएम ने जिला योजना में विभागों को जनोउपयोगी योजनाएं रखने के दिए निर्देश

चंपावत। डीएम में जिला सभागार में जिला योजना की समीक्षा बैठक ली उन्होंने कहा कि योजना में विभाग ऐसे प्रस्ताव रखे जो जनोपयोगी हो। बाल विकास विभाग को 25 आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित करने।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत जितनी भी योजनाएं पूर्ण हो गई हैं उन्हें ग्राम उपभोक्त समिती को शीघ्र ही हस्तांतरित की जाए।
जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या है विशेष रूप से कस्बों में सोलर हैंड पंप लगाए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के
पुराने हैंडपंपों को सोलर हैंड पंप में परिवर्तित करें
जिन क्षेत्र में पेयजल की अधिक किल्लत है और वर्तमान में टैंकर या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है उन क्षेत्रों में पेयजल की स्थाई समाधान हेतु योजनाएं प्रस्तावित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्त कीर्ति तिवारी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बिलाल युनुस, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम वी के पाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करे