पूर्व सैनिकों ने समस्याओं और सुविधाओं पर चर्चा की
लोहाघाट। पूर्व सैनिक लीग ने लोहाघाट में बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने समस्याओं पर चर्चा करते हुए पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों को मिलने वाली सुविधाओं को बताया।
बुधवार को सैनिक विश्राम गृह में लीग के अध्यक्ष कै. आरएस देव की अध्यक्षता पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व सैनिकों ने पेंशन संबंधी समस्याओं को उठाया। अध्यक्ष कै. देव ने पूर्व सैनिकों को केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं को बताया। जिसमें उन्होंने पूर्व सैनिकों के बच्चों को पढाई के दौरान मिलने वाली छात्रवृति की जानकारी दी। उन्होंने बेटी की शादी पर सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता, पूर्व सैनिक की दुर्घटना में मौत और मकान मरम्मत आदि के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने निर्णय लिया कि नगर पालिका चुनाव के तहत हर वार्ड में दो पूर्व सैनिक नियुक्त किए जाएंगे जो पूर्व सैनिकों की गणना करेंगे। इसके बाद वह अध्यक्ष पद के लिए नाम घोषित करेंगे। यहां कै. आरएस बोहरा, कै. एचएस बिष्ट, कै. जीएस बोहरा, एचएस रावत, एलएस ढेक, अमर सिंह, सुंदर माहरा, खीम सिंह समेत 76 पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं शामिल रहीं।
:::फोटो।
परिचय। लोहाघाट में बुधवार को पूर्व सैनिकों ने बैठक का आयोजन किया।

More Stories
खबर का असर… डीएम के निर्देश पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में फेंके 250 पौधों का रोपण किया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला
चम्पावत में केक काटकर जिम कॉर्बेट की 151वीं जयंती मनाई, विद्यार्थियों को दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश