लोहाघाट। नगर लोहाघाट में सेवा शुल्क लेने के बाद भी सफाई व्यवस्था चौपट होने पर लोगों ने पालिका के खिलाफ गहरा आक्रोश जताया। उन्होंने जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार को मीना बाजार लोहाघाट में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने नगर में साफ-सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था सही न होने पर नगर पालिका के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब से पालिका में प्रशासक को चार्ज मिला है। तब से लोग परेशान हैं। नगर के हर वार्डों और बाजार की नालियों में भी साफ-सफाई नियमित रुप से नहीं हो रही है। जिससे गंदगी का अंबार लगा रहता है। उन्होंने कहा कि पालिका के हर माह सेवा शुल्क लेने के बाद भी व्यवस्थाएं नहीं सुधर रही हैं। उन्होंने बताया कि सफाई के अलावा नगर में कई स्थानों स्ट्रीट लाइटें भी बंद पड़ी हैं। निवर्तमान पालिका अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि पूर्व में लोगों की शिकायत आने के बाद उन्होंने प्रशासक और ईओ से टैलिफोनिक वार्ता की। जिसके बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं आया है। लोगों ने कहा कि अगर शिकायत करने पालिका जाते हैं तो वहां पर कोई सक्षम अधिकारी भी नहीं मिलता है। लोगों ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो वह पालिका के खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस मौके पर मनोज खर्कवाल, हेम राय, अन्नत साह, राजू बिष्ट, जगदीश बोहरा, चन्द्र राय, नवीन कुमार, राजू मराठा, जाकिर हुसैन,देवकी नंदन गड़कोटी, दीपक राय, लीलांबर गहतोड़ी, सतीश राजन आदि मौजूद रहे।

More Stories
जनसुझावों के आधार पर तैयार होगा मास्टर प्लान-2041, नजूल भूमि पर डीएम ने स्थिति की स्पष्ट
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान की लड़ाई सातवें दिन भी जारी, 102 वर्षीय बुजुर्ग माता भी धरने पर बैठीं
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लोहाघाट में फूटा आक्रोश, छात्रों ने निकाली रैली