चंपावत।लोकसभा निर्वाचन में लापरवाही दो शिक्षकों को महंगी पड़ी। शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों के निलंबन आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिले के राप्रावि गुडमांगल में कार्यरत शिक्षक शैलेंद्र वर्मा और राप्रावि नयी बलाई में कार्यरत लक्ष्मण सिंह बिष्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित शिक्षकों की ओर से निर्वाचन कार्य में लापरवाही की गई है। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से दोनों शिक्षकों के निलंबन की संस्तुति की गई।
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) पीएस जंगपांगी ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी पत्र के आधार पर जिले के दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों शिक्षकों की ओर से लोकसभा निर्वाचन में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है।

More Stories
जर्जर पंचायत भवनों के निर्माण की मांग, ग्राम प्रधान ने पंचायती राज मंत्री को भेजा पत्र
टिपनटॉप में कार-कैंटर की आमने-सामने टक्कर, दो घायल रेफर
घाट-पनार मार्ग हादसे में मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता