September 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

मल्लिकार्जुन स्कूल में दमकल कर्मियों ने छात्र-छात्राओं को जागरुक किया

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत दमकल विभाग की ओर से नगर लोहाघाट

के मल्लिकार्जुन स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दमकल कर्मियों ने छात्र-छात्राओं को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव और सुरक्षा की जानकारियां दी।
सोमवार को प्रधानाचार्य राहुल सिंह देव की मौजूदगी और दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी चंदन राम के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने मल्लिकार्जुन स्कूल के छात्र-छात्राओं को आग लगने के बाद राहत और बचाव कार्य का प्रदर्शन कर जानकारी दी। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों की जानकारी देते बताया कि आपदा के वक्त अपने को बचाते हुए अन्य लोगों की जान कैसे बचाएं। उन्होंने किसी भी आपदा के आने पर दमकल विभाग में संपर्क करने के लिए कहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य राहुल सिंह देव के साथ उप प्रधानाचार्य प्रदीप मेहता,भावना पचौली, हरीश मेहता, प्रकाश गड़कोटी, अजय पांडेय, ज्योति बगौली, तनुजा जोशी, रितू शर्मा,पूजा ढेक आदि मौजूद रहीं।

शेयर करे