सोमवार को प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. सुधाकर जोशी की अध्यक्षता और शिक्षक बृजेश ढेक के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विद्यालय परिवार ने नव प्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर विद्यालय में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. जोशी ने बताया कि कक्षा 6 में अब तक 40 और कक्षा 9 में 40 नवरीकक्षा 6में अब तक 40 एवं कक्षा 9 में 40 नवीन विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के अभिवावकों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर ओम प्रकाश जोशी,प्रयाग मुरारी,गणेश पंत,कमलेश जोशी,नवीन भट्ट,नरेश सागर,सुशील जोशी,जगदीश चंद्र,गणेश बोहरा,ललिता वर्मा,आशा पंत, चांदना देउपा,अनुराग ले

खक आदि मौजूद रहे।

More Stories
जर्जर पंचायत भवनों के निर्माण की मांग, ग्राम प्रधान ने पंचायती राज मंत्री को भेजा पत्र
टिपनटॉप में कार-कैंटर की आमने-सामने टक्कर, दो घायल रेफर
घाट-पनार मार्ग हादसे में मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता