April 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

बुरकिला के ग्रामीण नहीं करेंगे चुनाव बहिष्कार, मिला आश्वासन

बुरकिला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का फैसला टाला
लोहाघाट। पेयजल समस्या को जूझ रहे लोहाघाट बुरकिला-धूरा आफर के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय टालकर शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। आयोजित बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत बांकू के बुरकिला धूरा आफर के ग्रामीण लंबे समय से पेयजल की समस्या से निदान की मांग कर रहे थे। जिस पर उन्होंने पूर्व में लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया था। जिसे देखते हुए पूर्व बीडीसी सदस्य पुष्कर बोहरा, पेयजल निर्माण निगम के अभियंता ललित भट्ट, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र गोस्वामी आदि ने ग्रामीणों के साथ बैठक का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने लोगों को बताया कि जलजीवन मिशन के तहत बांकू पंपिंग योजना का कार्य चल रहा है। जिसमें बोरिंग का कार्य पूर्ण हो गया है। शेष कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। जिससे पेयजल की समस्या का निदान हो जाएगा। जिस पर ग्रामीणों ने सहमति जताकर लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने का निर्णय लिया। इस मौके पर मनोहर राम, खीमा देवी, संतोक राम, किरन, मनीषा, लक्ष्मी देवी, सुंदरी देवी, सीता देवी,बची देवी आदि मौजू

शेयर करे